देश

नरेंद्र मोदी के बारहवे साल बेमिसाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ

शेयर करें:

नरेंद्र मोदी के बारहवे साल बेमिसाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12वे साल बेमिसाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हवन यज्ञ कर उन्हें दीर्घायु होने के लिए कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गायत्री विधि विधान से हवन में आहुति दी और राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की।
यहां पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के आने के बाद राष्ट्र काफी ऊंचाइयों पर गया है और हमारी विदेशी शक्ति मजबूत हुई है। यहां पर नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी के नेतृत्व में संजीव कुमार जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, पंकज कुमार सिंह, रिंकू शर्मा, अंजू जायसवाल, वरुण कुमार, अनिल गांधी, रामकुमार सिंह, राकेश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रेखा शर्मा, डॉ अमरेंद्र सिंह, सुमन कुमारी, अंजलि, नीतू, अनिल गांधी आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष बेमिसाल के रूप में चल रहा है। उन्हें दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने की कामना वेद मंत्रों और हवन की आहुति देकर किया गया है। उन्होंने भारत और बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे हर एक विकासात्मक कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया। यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद में हलवा का वितरण किया गया। उधर सिंघाड़ा नरसिंह धाम पर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह और धीरू सिंह के नेतृत्व में पूजा पाठ कर पीएम मोदी को स्वस्थ रहने के लिए कामना की गई।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें