देश

*पटोरी में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित, युवाओं को प्लान बी अपनाने की दी सलाह*

शेयर करें:

*पटोरी में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित, युवाओं को प्लान बी अपनाने की दी सलाह*

पटोरी ( समस्तीपुर )
बिहार दलित विकास समिति के तत्वावधान में मिथिलांचल दलित विकास समिति पटोरी के मीटिंग हॉल में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था सचिव नवल भक्त ने की।
प्रशिक्षक के रूप में बिहार दलित विकास समिति के विभागीय पदाधिकारी आशीष चंद्र उपस्थित हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा _”सरकारी नौकरी पाना आज युवाओं की प्राथमिकता है, यह अच्छी बात है। किंतु नौकरी के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा बेरोजगारी को जन्म देती है और युवाओं में कुंठा पैदा करती है। इसके लिए हमेशा प्लान बी पर ध्यान देना चाहिए।”_
आशीष चंद्र ने बताया कि आज कई कंपनियों ने बिहार दलित विकास समिति के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनुबंध किया है। MRF चेन्नई, टाटा मोटर्स, निवेद, अजंता प्रोडक्ट इत्यादि कंपनियों में नौकरी के अवसर युवाओं को तलाशने चाहिए। कुछ कंपनियां तो फैलोशिप देकर अच्छा प्रशिक्षण भी दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान छात्रवृत्ति, रहने-खाने, यात्रा तक का प्रबंध कंपनियां सुलभ ढंग से उपलब्ध करा रही हैं। अडानी, अंबानी, गायत्री परिवार भी स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। इसके लिए युवाओं में इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है।
इस अवसर पर पिंकी कुमारी, रोहित कुमार, नवल भक्त आदि ने भी युवाओं को संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान कुमारी ने किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें