राज्य विद्युत परिवार संघ के अंचल अध्यक्ष बने संतोष

राज्य विद्युत परिवार संघ के अंचल अध्यक्ष के पद पर महुआ विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कर्मी संतोष कुमार को मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
सोमवार को यहां विद्युत शक्ति उप केंद्र के संतोष कुमार ने अपनी कार्यभार को संभालते हुए संगठन को विस्तार करने में लग गए हैं। समस्तीपुर में संघ के हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी गई है। संतोष कुमार ने बताया कि वह संघ में यूनियन के पदाधिकारी रहे हैं। उन्हें अंचल अध्यक्ष का पद सौपा गया है। जिसकी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।
