राजनीति

महुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शेयर करें:

महुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रशिक्षण सत्र में दो कार्यकर्ताओं ने लिया भाग भाग। पार्टी के क्रियाकलापों से संबंधित दी गई विशेष जानकारी

रिपोर्ट :रेणु सिंह, महुआ वैशाली 

भाजपा का महुआ विष्णु चौक स्थित सभागार में चल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान रविवार की शाम संपन्न हो गया। समापन के मौके पर मंत्री विधायक और पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए बढ़ चढ़कर काम करने के लिए हौसला अफजाई की।
प्रशिक्षण सत्र समापन के मौके पर पातेपुर के विधायक सह एससी-एसटी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को पार्टी हित के लिए कार्य करने और केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। लालगंज के विधायक संजय सिंह, पूर्व मंत्री हरि सहनी, रामकृपाल यादव, विधायक संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णण आदि ने भी देश के समक्ष चुनौतियां, राजनीति और सामाजिक कार्य सहित समस्या समाधान को लेकर अपने विचार दिए। कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। और अंत में प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा ली गई। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह ने की।
प्रशिक्षण सत्र में इन कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति:
कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश मंत्री कुमार राघवेंद्र, जिला प्रभारी अरविंद सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रधान, दीपूदत्त, चौधरी, रमैया सिंह, राहुल कुमार, मिथिलेश, आलोक कुमार, अजीत पांडे, चंदेश्वर भारती, विश्वजीत सिंह, अनिल सिंह गांधी,

बृजेश मनीष त्रिवेदी, बबीता कुमारी, रेखा देवी, अंजू जायसवाल, प्रमिला ठाकुर, रिंकू कुमारी, प्रतिभा सिंह, ललिता देवी, संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी, शिवचंद्र राय, धीरज गुप्ता, निशा, पूजा, जयप्रकाश निषाद वरनाला, असगर अली, मिथुन सिंह आदि सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें