राजनीति

सुपौल टरिया पैक्स चुनाव: पंकज कुमार द्वारा कड़ी टक्कर में मात्र 6 वोट के अंतर से जीते राम बाबू राय.         

शेयर करें:

सुपौल टरिया पैक्स चुनाव: पंकज कुमार द्वारा कड़ी टक्कर में मात्र 6 वोट के अंतर से जीते राम बाबू राय.           (रिकाउंटिंग के बाद 610 बनाम 604 मतों से हुई जीत

वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौल टरिया पैक्स अध्यक्ष चुनाव में बुधवार को कांटे की टक्कर देखने को मिली। पंचायत के “राजनीतिक चाणक्य” कहे जाने वाले *राम बाबू राय* ने युवा उम्मीदवार *पंकज कुमार* को मात्र *6 वोट* के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

*मतगणना का हाल:*
चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतगणना देर शाम शुरू होकर रात 2 बजे तक चली। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव वनवाल ने बताया कि एक उम्मीदवार द्वारा रिकाउंटिंग की मांग पर दोबारा गिनती हुई।

*अंतिम परिणाम:*
1. *राम बाबू राय* – 610 मत – विजेता
2. *पंकज कुमार* – 604 मत – उपविजेता
3. *चंदेश्वर राय* – 33 मत

इस प्रकार राम बाबू राय 6 मतों से विजयी घोषित हुए।

*पंचायत का सियासी समीकरण:*
स्थानीय मतदाताओं के अनुसार, विजेता राम बाबू राय को पंचायत के वर्तमान मुखिया, सरपंच, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला। वहीं उपविजेता पंकज कुमार को जनता का अपार आशीर्वाद और युवाओं का साथ मिला। चुनाव हारने के बावजूद पंकज कुमार ने “जनता का दिल ” जीत लिया।

*बधाई और प्रतिक्रिया:*
जीत पर मुखिया रूबी राय, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय,सरपंच राजेश्वर साह ,मनोज कुमार राय, रणजीत कुमार, पवन जायसवाल, दिनेश पासवान, अवधेश राय, लाल बाबू राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राम बाबू राय को बधाई दी।

उपविजेता पंकज कुमार ने पंचायत की जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम बाबू राय ने जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “किसानों के अधूरे कार्यों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें