पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा साइबर थाना एवं जढ़ुआ ओपी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
रिपोर्ट :चंद्रकांत पाठक की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया एवं अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की समीक्षा, साइबर अपराध से संबंधित मामलों के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
महोदय के द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए।
साथ ही, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित संधारण एवं आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।
इस दौरान थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
