पातेपुर में प्राकृतिक खेती पर जिला कार्यशाला आयोजन , जैविक खाद से बढ़ेगी उर्वरा शक्ति, घटेगी लागत :रौशन ।
रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)
पातेपुर प्रखंड कृषि भवन में *प्राकृतिक आधारित खेती जिला कार्यशाला* का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पातेपुर विधायक सह बिहार सरकार के *अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान*, व्यापार मंडल अध्यक्ष *गणेश राय*, भाजपा जिलाध्यक्ष *अजब लाल साह*, बीडीओ *दीपक कुमार सिंह*, सीओ *प्रभात कुमार* और जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी *संजय कुमार* ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
*वक्ताओं के विचार:*
कार्यशाला को जिला कृषि पदाधिकारी, बीएओ संजय कुमार, अजब लाल साह, बीडीओ दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, असगर अली आदि ने कृषि की महत्ता पर प्रकाश डाला। आत्मा के उप निदेशक *रमन कुमार रमन* भी उपस्थित रहे।
*मंत्री लखेंद्र का संबोधन:*
मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री *लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान* ने प्राकृतिक आधारित खेती एवं जैविक खेती की विशेषताओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि _”जैविक खाद के उपयोग से न केवल खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है बल्कि लागत भी कम आती है। वहीं रासायनिक खाद के उपयोग से दुष्परिणाम होते हैं। आज तरह-तरह की बीमारियां रासायनिक खाद के कारण हो रही हैं।”_ उन्होंने किसानों को *पपीता की खेती* अपनाने पर भी जोर दिया।
*उपस्थित रहे:*
हम के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष *राम नाथ पटेल*, मुखिया *दिलीप सिंह*, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष *विंदेश्वर राय*, सुरेश सिंह, चांदपुर फतह मुखिया *राम प्रवेश राय*, पंचायत समिति सदस्य *अविनाश कुमार बबलू* के अलावा पातेपुर प्रखंड के सैकड़ों किसान मौजूद थे।
