राजनीति

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

शेयर करें:

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

 

महुआ, 19 जून 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी, ग्रामीण के तत्वावधान में महुआ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अनवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना कांग्रेस पार्टी की सकारात्मक राजनीति और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।

इस मौके पर महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती एवं नगर पार्षद अजीत कुमार अन्नू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। सभी रक्तदाताओं को उनके इस मानवीय योगदान के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

रक्तदान करने वाले: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अनवर, शम्सीउर रहमान, मनीष कुमार रजक सहित अन्य।

उपस्थित लोग: कांग्रेस पार्टी के विभा राय, अखिलेश कुमार, एजाज अहमद, मो. फैयाज आलम, विकास कुमार चौहान, चांद जमाल वारसी, चंदन पासवान, मो. सलमान सहित अन्य।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें