राजनीति

मधुबनी में जल-जमाव से त्रस्त लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर धान रोपाई कर जताया गुस्सा

शेयर करें:

मधुबनी में जल-जमाव से त्रस्त लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर धान रोपाई कर जताया गुस्सा

सड़कों पर धान रोपाई कर सांसद-विधायक-एमएलसी के खिलाफ गुस्सा, जल-जमाव से त्रस्त लोगों की त्वरित समाधान की मांग/ सदरे आलम साहब 

मधुबनी नगर निगम के राघो नगर भौआड़ा पंचायत अंतर्गत मनिहार मोहल्ला, सदर अस्पताल, पंचवटी चौक, स्टेडियम रोड, बेलाल मस्जिद, मदरसा इस्लामिया, मनिहार मोहल्ला मस्जिद से दुर्गा स्थान, हॉस्पिटल चौक से संस्कृत स्कूल के आसपास कई सालों से जल-जमाव की गंभीर समस्या से आम लोग परेशान हैं। हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे सदर अस्पताल, मस्जिद, मदरसा और विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, राहगीरों, वाहन चालकों और बीमार मरीजों की एंबुलेंस को भारी दिक्कत होती है।

विशेष रूप से पसमांदा मुस्लिम गंदी बस्ती में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन, सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर और डिप्टी मेयर को आवेदन भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नगर निगम पार्षद मोहम्मद अबु हम्ज़ा, मोहम्मद अनिसुर रहमान अंसारी, मो. साबिर (लाला) पति रहमती सह पूर्व नगर पार्षद उम्मीदवार मोहम्मद मुस्तफा कमाल पाशा युवा नेता ने कहा कि नगर निगम प्रशासन अविलंब जल निकासी की व्यवस्था करे ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों को गोलबंद कर आंदोलन किया जाएगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें