महुआ में राजद का हल्ला बोल: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन के नेतृत्व में महाधरना!

महुआ (वैशाली): बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी राज्यव्यापी आंदोलन रणनीति के तहत महुआ प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. इस प्रदर्शन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और चरमराती कानून-व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला
महुआ में राजद का हल्ला बोल: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन के नेतृत्व में महाधरना!बढ़ती महंगाई और अपराध पर सरकार को घेरा: बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई, युवाओं में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में राजद का राज्यव्यापी जन-संघर्ष महुआ में पूरी ताकत के साथ धरातल पर दिखा.नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम: इस विशाल कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नसीम रब्बानी ने की, जबकि मंच का सफल संचालन नगर अध्यक्ष श्रीकांत कुमार यादव ने संभाला.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सरकार विरोधी नारों के साथ जनता की आवाज को बुलंद किया और आए हुए सभी अतिथियों व समर्थकों का स्वागत किया.चूल्हा-लकड़ी और मालाओं के साथ प्रदर्शन: धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी, खाली गैस सिलेंडर और सरकार विरोधी तख्तियां रखकर बढ़ती महंगाई का अनूठा विरोध प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी आगंतुक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. नेताओं ने साफ किया कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता, राजद का यह जन-आंदोलन लगातार जारी रहेगा.
धरना समापन के बाद ज्ञापन महुआ BDO को सौंपा गया
