वैशाली: सोशल मीडिया पर कड़ी नजर | अफवाह फैलाने वालो पर कार्रवाई

वैशाली पुलिस विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।
पुलिस उपाधीक्षक, साइबर एवं स्पेशल क्राइम, वैशाली द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज़ चैनल और जिले के संवेदनशील स्थानों के CCTV कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
वायरल वीडियो, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट, अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही उसका त्वरित सत्यापन कर संबंधित थाना को त्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
उद्देश्य साफ है — अफवाह, असामाजिक गतिविधि और कानून-व्यवस्था की समस्या पर समय रहते नियंत्रण।
वैशाली की हर अपडेट के लिए देखते रहें NR इंडिया NEWS
