Uncategorized

शिक्षा विभाग की बड़ी पहल | बच्चों ने लगाया, विशन पुरा कन्हौली स्कूल में,”एक पेड़ माँ के नाम”

शेयर करें:

शिक्षा विभाग की बड़ी पहल | बच्चों ने लगाया, विशन पुरा कन्हौली स्कूल में,”एक पेड़ माँ के नाम”

नमस्कार, आप देख रहे हैं NR इंडिया न्यूज़ पर, कन्हौली वैशाली से राजू कुमार की रिपोर्ट.

रिपोर्ट :राजू कुमार, गोरौल वैशाली 

शिक्षा विभाग की पहल पर आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक खास पहल देखने को मिली। आइए जानते हैं पूरी खबर।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशन पुरा कन्हौली, धन राज में भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अगु वाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सर ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव कुमार सर ने कहा कि दिन-प्रतिदिन पर्यावरण दूषित हो रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को “एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य लगाना चाहिए।_
उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से अपील की कि अपने जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी खास मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं। इसके लिए हम सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा।

इस मौके पर शिक्षक,सुनीता कुमारी, चंदन कुमार, कुमारी आशा, पल्लवी सिद्धार्थ, रवि कुमार, अनिमेष कुमार, संतोष कुमार, गोविंद कुमार, माला देवी, बबीता कुमारी, अंजली किरण, सचिन कुमार, शुभांजली* सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

“एक पेड़ माँ के नाम” ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें