“समय पर पहुंची डायल-112 टीम, बची एक अनमोल जिंदगी”
पातेपुर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती को 10 मिनट में अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 06 अगस्त 2026 को पातेपुर क्षेत्र में डायल-112 टीम को सूचना मिली कि एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

सूचना मिलते ही पातेपुर डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए महज 8-10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर युवती को तत्काल अपने वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। टीम में शामिल सिपाही सिकंदर कुमार PTC/323 और महिला सिपाही रूबी कुमारी 1461ने अस्पताल कर्मियों को बुलाकर युवती का उपचार तुरंत शुरू कराया।
डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के कारण समय रहते युवती को जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सकी और एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। इसके बाद टीम ने युवती के माता-पिता एवं ससुराल पक्ष को सूचित कर अस्पताल बुलाया।
पुलिस ने कहा कि डायल-112 केवल आपातकालीन सेवा नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी रहने वाली पुलिस की संवेदनशील पहल है। पातेपुर टीम की यह कार्रवाई “समय पर सहायता – सुरक्षित जीवन” की भावना को सार्थक करती है।
