Uncategorized

टीबी मदीना को मिला पोषाहार

शेयर करें:

टीबी मदीना को मिला पोषाहार


यहां पीएचसी में शुक्रवार को यक्ष्मा मरीजों के बीच दूसरे किस्त का पौष्टिक आहार से भरे बास्केट वितरण किया गया। जिसे पाकर रोगी गदगद हो गए।
यहां पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कुल 58 यक्ष्मा आरोगियों के बीच विभिन्न अस्पताल संचालकों द्वारा फूड बास्केट का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जो अस्पताल पूर्व से यक्ष्मा रोगियों को गोद ले चुके हैं। उनके द्वारा यह दूसरा किस्त पौष्टिक आहार का वितरण किया गया है। यहां पर चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज, कृष्णा हॉस्पिटल, देव हॉस्पिटल, अनुपा सहित विभिन्न निजी अस्पताल के अलावा अन्य संस्थाओं द्वारा गोद ले चुके रोगियों को फुड बास्केट वितरण किया गया। यह भी बताया गया कि अस्पताल के विभिन्न डॉक्टर ने भी यक्ष्मा रोगियों को गोद लिए हैं। जिनके द्वारा भी पोस्टिक आहार दिया गया है। यह पौष्टिक आहार 6 महीने तक वितरण किया जाना है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव वर्णवाल के अलावा प्रेम शंकर कुमार, डॉ उदय शंकर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, श्याम कुमार सहित विभिन्न लोग भेजने थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें