Uncategorized

बीपीएससी अध्यापक संघ मुजफ्फरपुर के द्वारा सकरा प्रखंड संघ का गठन किया गया

शेयर करें:

वैशाली : बीपीएससी अध्यापक संघ मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा सर्वसम्मति से सकरा प्रखंड के अध्यक्ष श्री रवि कुमार को चुना गया। आज 22/08/2026, शनिवार को सकरा के एक निजी बैंक्वेट हॉल में बीपीएससी अध्यापक संघ मुजफ्फरपुर के द्वारा सकरा प्रखंड संघ का गठन किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष मो० फरीद अंसारी की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक श्री चंदन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आज की बैठक में सकरा प्रखंड का विस्तार किया गया। सभी शिक्षकों की सर्वसम्मति से बीपीएससी अध्यापक संघ सकरा के प्रखंड अध्यक्ष श्री रवि कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री सुमित कुमार एवं सद्दाम हुसैन, प्रखंड प्रवक्ता नंद किशोर कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार का चयन किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मो० फरीद अंसारी, जिला संयोजक चंदन पांडेय , जिला मीडिया प्रभारी मो० वसीम अख्तर, मों. साजिद, रवि कुमार, मो० सद्दाम हुसैन, नीरज कुमार, नंद किशोर कुमार, सकलैन रजा, अभिनव कुमार, राजीव रंजन, अजय चौधरी, मंजूर आलम, दीपक कुमार, सोनु कुमार, वसंत कुमार, शशि भूषण कुमार, धीरज कुमार, छोटन कुमार एवम अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरपुर के सभी प्रखंडों में संघ का विस्तार किया जा रहा है एवं नव नियुक्त बीपीएससी अध्यापकों को संगठन से जोड़ने का सदस्यता अभियान चलाया गया है साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु संघ सदैव तत्पर है।चंदन पांडेय जिला संयोजक बीपीएससी अध्यापक संघ, मुजफ्फरपुर, 9955891630

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें