फुलवारी शरीफ में आज ईद मिलादुन्नबी में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
फुलवारी शरीफ उर्स के मौके पर हजरत मुजीबुल्लाह कादरी के मजार पर करेंगे चादरपोशी
फुलवारी शरीफ, फातमा जहां।
फुलवारी शरीफ में ईद मिलादुन्नबी और सालाना उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 26 अगस्त को फुलवारी शरीफ उर्स के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हजरत मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी करेंगे. इस दौरान वह मुल्क और बिहार में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगेंगे.बाता दें केि सेेहत सही रहने पर वर्षों तक आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद ईद मिलादुन्नबी पर खानकाह मुजीबिया आते रहे हैं.
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे.
ईद मिलादुन्नबी और सालाना उर्स को लेकर फुलवारी शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है. प्रशासन ने भी उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की गई है.
खानकाह मुजीबिया में होने वाले उर्स को लेकर अकीदतमंदों में विशेष उत्साह है. चादरपोशी के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ की जाएगी.
