राजनीति

मुजफ्फरनगर में शाहूजी महाराज जयंती पर कांग्रेस की बैठक, नरेश भारती ने बताया इतिहास

शेयर करें:

मुजफ्फरनगर में शाहूजी महाराज जयंती पर कांग्रेस की बैठक, नरेश भारती ने बताया इतिहास

रिपोर्ट :रइस अहमद, मुजफ्फरनगर 

मुज़फ्फरनगर ,उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर, आज छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कचहरी चेंबर नंबर H-80 में कांग्रेस नेताओं ने बड़ी बैठक की। दलित और पिछड़ों के मसीहा को किया याद।

25 जून 2026 को मुजफ्फरनगर कचहरी के चेंबर नंबर H-80 में एक खास बैठक हुई,मौका था दलित और पिछड़ा वर्ग के मसीहा छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्मदिन का।

प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग नरेश भारती ने कहा कि, 1874 से 1922 तक कोल्हापुर महाराष्ट्र के राजा रहे,शाहूजी महाराज महान समाज सुधारक थे। उन्होंने शोषित-वंचितों के उत्थान के लिए ‘राजर्षि’ की उपाधि पाई। वो सच्चे प्रजातंत्रवादी थे जिन्होंने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक समानता की नींव रखी।

बैठक में ये बड़े चेहरे रहे मौजूद
गीता काकरान, महिला अध्यक्ष कांग्रेस,
सतीश शेरावत, पीपीसी, रविंद्र बालियान, पूर्व जिला महासचिव कांग्रेस ,मुर्तुजा सलमानी, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ ,डॉकटर रईस अहमद, तुर्क व ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ,सुलेमान बसेरा, एडवोकेट शबाब रईस, एडवोकेट शाह आलम, मोहम्मद माज ,इसके अलावा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शाहूजी महाराज ने दलित-पिछड़ों के लिए जो लड़ाई लड़ी, आज भी वो प्रेरणा है। आप इस खबर को कितना जरूरी मानते हैं? कमेंट में बताइए।

अगर आप भी मानते हैं कि शाहूजी महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, तो न्यूज़ को लाइक कीजिए,और चैनल NR इंडिया NEWS को सब्सक्राइब कीजिए और बेल आइकन दबाइए ताकि ऐसी हर खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें