राजनीति

यूएमएस पानापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर शकुंतला ने दिया योगदान

शेयर करें:

यूएमएस पानापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर शकुंतला ने दिया योगदान

प्रखंड की कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर में शकुंतला कुमारी ने प्रधानाध्यापिका के पद पर मंगलवार को योगदान दिया। उन्होंने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेकानंद सिंह से पदभार ग्रहण कर स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने और नए वातावरण में कार्य करने के लिए शिक्षकों के साथ बैठक भी की।
शकुंतला कुमारी को प्रधानाध्यापिका के पद पर योगदान देने के वक्त अब्बूचक गोपालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पूर्व प्राचार्या शैल कुमारी ने ने नवनियुक्त प्राचार्या के साथ निवर्तमान प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उक्त स्कूल की शिक्षक अमरनाथ रजक, पुपुल कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिक्षिका कविता कुमारी, किरण कुमारी, शीला कुमारी, सविता कुमारी, रेखा कुमारी, विद्यालय की सचिव सविता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां पर पदभार ग्रहण करने के बाद शकुंतला कुमारी ने कहा कि स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इसके लिए सभी शिक्षकों से सहयोग मांगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें