वैशाली से पहुंचे जन सुराजी कार्यकर्ताओं ने बीहटा से श्रीकृष्णापुरी तक किया दौरा, प्रशांत किशोर से की बैठक

आगामी महीनों में बिहार विधानसभा की खाली सीट *बांकीपुर* पर उपचुनाव होना है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *नीतिन नवीन* के राज्यसभा चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
*जन सुराज की तैयारी:*
जन सुराज पार्टी के प्रणेता *प्रशांत किशोर* के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों, मोहल्लों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। मतदाताओं के विचार जानने और उनके मन को टटोलने के लिए *वैशाली जिले* के विभिन्न हिस्सों से जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
*कार्यकर्ताओं का नेतृत्व:*
कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर्पूरी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ठाकुर कर रहे थे। उनके साथ बिहार प्रदेश विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मालाकार, विनय झा, एहसान अली, हरदेव सिंह, अविनाश कुमार सहित अन्य शामिल थे।
*दौरा कार्यक्रम:*
कार्यकर्ताओं के दल ने सर्वप्रथम *बिहार नवनिर्माण आश्रम, बीहटा* का भ्रमण कर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर लोगों के बीच जन सुराज के आगामी भविष्य पर चर्चा की। पटना के *बोर्डिंग कैनाल रोड स्थित श्रीकृष्णापुरी* में प्रशांत किशोर के साथ बैठक में भाग लिया और वहां के मतदाताओं के खुले विचारों से अवगत हुए।
*मतदाताओं की राय:*
उपस्थित मतदाताओं ने प्रशांत किशोर का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा _”प्रशांत किशोर यदि बिहार में वाकई बदलाव की इच्छा रखते हैं तो बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ें और भाजपा के 40 वर्षों के इस किले को उखाड़ फेंकने का काम करें।”_ उपस्थित पूर्व विधान परिषद रामबली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर मुन्ना सहित अन्य मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बांकीपुर विधानसभा से जन सुराज किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
