राजनीति

बिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई -मधुबनी कि बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष , फरमान अली मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई

शेयर करें:

बिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई -मधुबनी कि बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष , फरमान अली मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

 

बैठक में (1) सिविल अपील संख्या -1365/2025 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक -27.02.2025 में पारित न्याय निर्णय के बाध्यता के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।(2) माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्याय निर्णय के आलोक में डी एल एड सभी सत्रों के शिक्षकों को प्रशिक्षण चर्या की तिथि से अन्तर वेतन भुगतान के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा हुई। (3) आयुक्त ई पी एफ ओ कार्यालय द्वारा पैंशन एवं इंश्योरेंस के संबंध में हुई वार्ता के संबंध में विचार विमर्श किया गया। (4) राज्य सरकार द्वारा दायर एल पी ए की अद्यतन स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। (5) यू टी आई में जमा राशि निकासी के संबंध में विचार विमर्श किया गया। (6) माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्याय निर्णय के आलोक में स्नातक ग्रेंड में प्रौन्नति एवं प्रधानाध्यापक ग्रेड में प्रौन्नति वित्तीय लाभ सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। (07) अन्य ज्वलंत मुद्दों पर धंटो विचार विमर्श किया गया। जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष – फरमान अली मंसूरी ने कहा शीघ्र साकारात्मक परिणाम आपके समक्ष होंगे। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष – प्रदीप कुमार ने कहा आप संगठित होकर अपने अधिकार के प्रति सजग रहें, आप सभी सुविधाओं से आच्छादित होंगे। जिला महासचिव – नवीन कुमार झा ने अन्य प्रखंड से आए सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक – डा0 विजय चन्द्र धोष ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय आप सभी शिक्षकों के लिए बेहतर होगा। बैठक में बिपिन कुमार, बिनोद कुमार, नन्द कुमार झा, आलोक कुमार चौधरी,सीता राम पासवान, कैलाश प्रसाद महतो,हरे कृष्ण यादव, संजीव कुमार,लाल बाबू प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार महतो,लाल प्रसाद यादव, रत्ना झा, कैलाश साहू, राजीव कुमार रंजन, भोगेंद्र मंडल, ललिता कुमारी,शिवयतन पासवान,मो0 अशलम राही, रामचंद्र यादव, मोती लाल मल्लिक, बिहारी राम, रविंद्र कुमार मंडल, संजय कुमार राम, अशोक कुमार मंडल,मो0 शोएब, मुनेश्वर पासवान,मो0 शाबीर हूसैन, विनोद कुमार सिंह, ओम् प्रकाश बयार, कुमार नरेन्द्र, योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, दिपेंद्र प्रसाद,चंदन मिश्रा, चन्द्र मोहन यादव, शिवनाथ साफी,योग प्रसाद मंडल, दिलीप कुमार दास,राज कुमार कामत, सत्य नारायण मंडल, संगीता कुमारी, राजदेव मंडल,राम श्रेष्ठ यादव,राम नरेश मंडल, बैधनाथ राम, मोती उर रहमान, उमाशंकर पासवान,मो0 रहमतुल्लाह, अमरेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार सुमन, दिलिप चौपाल, रमेश कुमार मंडल, कार्यालय सचिव मुरारी झा,किरण कुमारी, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य शिक्षकों ने भाग लिया बैठक में सर्वसम्मति से कुल चार प्रस्ताव पारित किया गया। नवीन कुमार झा। महासचिव। बिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई -मधुबनी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें