पहाड़पुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महुआ (वैशाली )
राधे कृष्ण सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से पहाड़पुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में महुआ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुमन कुमार सिन्हा एवं डॉ अंजनी कुमार ने सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया।
शिविर की व्यवस्था का संचालन अमित कुमार, दीपक पासवान, रविरंजन यादव, विवेक, शिवम् के द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य जांच कराने वालों में वीणा देवी, उर्मिला देवी, अशर्फी राम, सुरेन्द्र भारतीय सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए। डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के टिप्स भी दिए।
ग्रामीणों ने राधे कृष्ण सेवा फाउंडेशन और डॉक्टरों के इस प्रयास की सराहना की।
