राम जानकी एक्यूप्रेशर केंद्र के सौजन्य से महुआ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
(बिना दवा के प्राकृतिक उपचार से दर्जनों मरीजों को मिला लाभ, महिलाओं की रही अधिक संख्या)
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली)
महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सदापुर महुआ, विष्णु चौक, देसरी रोड, मिश्रा पेट्रोल पंप से पूरब मनहर होमियो क्लीनिक परिसर में *राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र* के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
*शिविर का उद्देश्य:*
नाथ बाबा के पुजारी सह मनहर होमियो क्लीनिक के संचालक उमेश कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से परिचित कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराना है। लोगों की जरूरत को देखते हुए पिछले कई महीनों से प्रत्येक 25 तारीख को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप गरीबों एवं आम जनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
*डॉक्टरों के विचार:*
*डॉ. प्रमोद कुशवाहा* ने बताया कि एक्यूप्रेशर की मदद से दर्द ही दूर नहीं होता, बल्कि तनाव, टेंशन, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याओं को भी दूर किया जाता है। एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य बिना दवाओं के प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है।
*कैसा रहा शिविर:*
इस शिविर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा दर्जनों मरीजों की जांच कर दवा दी गई। शिविर में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या रही। गतिविधियों की अध्यक्षता मोहन कुमार ने की। कार्यक्रम को लेकर महुआवासियों में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की संभावना है।
*उपस्थित रहे:*
बैजनाथ महतो, गुड़िया कुमारी, ममता देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, आस्था कुमारी, मनीष शुक्ला, राजकमल जयसवाल, समोद कुमार, पंकज चौधरी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
