Uncategorized

9 जुलाई को मधुबनी के लौकहा बाजार में हजरत अल्लामा अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा का सालाना उर्स, देश भर के उलेमा होंगे शामिल

शेयर करें:

9 जुलाई को मधुबनी के लौकहा बाजार में हजरत अल्लामा अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा का सालाना उर्स, देश भर के उलेमा होंगे शामिल

मधुबनी संवाददाता: मो. सालिम आजाद

 

लौकहा बाजार, मधुबनी अजीम मुहद्दिस, मुबल्लिग-ए-इस्लाम, आशिक-ए-रसूल और मस्लक-ए-आला हजरत के अजीम दाई  हजरत अल्लामा मुहम्मद हुसैन सिद्दीकी अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा का सालाना उर्स-ए-मुबारक 9 जुलाई 2026, गुरुवार को लौकहा बाजार, जिला मधुबनी में पूरे शान-ओ-शौकत, अकीदत व एहतराम और दीनी व रूहानी माहौल में मनाया जाएगा।

उर्स-ए-मुबारक की कियादत जानशीन-ए-हजरत अल्लामा अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा हजरत अल्लामा तहसीन रजा सिद्दीकी मिस्बाही फरमाएंगे।

इस बाबरकत इज्तिमा में देश के विभिन्न प्रांतों से जहीद उलेमा व मशाइख, इमाम, हाफिज, कुर्रा, नातख्वां और हजारों आशिकान-ए-औलिया के शामिल होने की उम्मीद है। उलेमा-ए-किराम अपने खिताबात में हजरत अल्लामा अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा की दीनी, इल्मी, इस्लाही, तबलीगी और रूहानी खिदमत पर रोशनी डालेंगे। साथ ही उनके अफकार व तालीमात को आम करने की जरूरत पर जोर देंगे।

अबुल हक्कानी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उर्स-ए-मुबारक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंडाल, कियाम-ओ-तआम, इस्तिकबाल और अन्य सभी इंतजामात को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कमेटी के जिम्मेदार शहजादा-ए-अबुल हक्कानी जनाब रेहान रजा (मुन्ना) ने बताया कि उर्स में तशरीफ लाने वाले सभी मेहमानों, उलेमा व मशाइख और अकीदतमंदों की सहूलियत के लिए बेहतरीन इंतजाम किए जा रहे हैं।

अबुल हक्कानी कमेटी ने तमाम आशिकान-ए-रसूल और मुहिब्बान-ए-औलिया से पुरखुलूस अपील की है कि इस अजीम दीनी व रूहानी इज्तिमा में बड़ी ताद में शिरकत फरमाकर हजरत अल्लामा अबुल हक्कानी अलैहिर्रहमा के फुयूज-ओ-बरकात से मुस्तफीद हों और प्रोग्राम को कामयाब बनाएं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें