Uncategorized

पीएम श्री जी.ए. उच्च विद्यालय प्रतापतांड में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं संकल्प सभा आयोजित

शेयर करें:

पीएम श्री जी.ए. उच्च विद्यालय प्रतापतांड में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं संकल्प सभा आयोजित

*हाजीपुर, वैशाली |बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भगवानपुर प्रखंड स्थित *पीएम श्री जी.ए. उच्च विद्यालय, प्रतापतांड* में आज एक जागरूकता कार्यक्रम सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम *स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान* एवं *जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन* के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की *अध्यक्षता* विद्यालय के प्राचार्य *जयप्रकाश* ने की, जबकि *संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार* द्वारा किया गया।

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*

– कार्यक्रम के मुख्य आयोजक *स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव* एवं *जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला* ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रखें।
– *अधिकार मित्र संतोष कुमार* ने बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया।
– विद्यालय के *प्राचार्य जयप्रकाश* ने बाल विवाह के खिलाफ बच्चों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और समाज को इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक करें और अपनी पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

*संकल्प:*
कार्यक्रम में पीएलभी चंद्रशेखर कुमार,शिक्षक नीतीश कुमार, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीराम कुमार, चंदेश कुमार मौर्या, दीप्ती चक्रवर्ती, डॉली गुप्ता, रेशमा नासरीन सहित उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें