सहदेई पुलिस ने पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
सहदेई बुजुर्ग – सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैनपुर बघेल गांव से पुलिस ने पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
बुधवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया कि मंगलवार की रात सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र में गश्ती और वाहन जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान चैनपुर बघेल गांव स्थित मुर्गा फार्म के समीप दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के जोरपुरा गांव निवासी महेश मांझी के पुत्र मुन्ना मांझी तथा सहदेई थाना क्षेत्र के रामपुर बघेल निवासी रामजन्म मांझी के पुत्र धर्मवीर मांझी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई।इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महेश मांझी के घर से एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।वहीं समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र निवासी ईश्वर मांझी के पुत्र कुंदन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
वही दूसरी ओर बताया गया कि कुंदन मांझी के बहन की शादी सहदेई बुजुर्ग में रामगंज में है।कुंदन मांझी बहन के यहां आया था।जबकि गिरफ्तार मुन्ना कुमार चैनपुर बघेल निवासी धर्मवीर मांझी का रिश्ते में साला लगता है।
