“ऑपरेशन विधि पालक युवक: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का जागरूकता अभियान”

हाजीपुर, वैशाली। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर “ऑपरेशन विधि पालक युवक” अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक, स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम एवं उनकी टीम द्वारा RN कॉलेज, हाजीपुर में युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
अभियान में युवाओं को बाल श्रम, मानव व्यापार, बंधुआ मजदूरी, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों, लैंगिक संवेदनशीलता तथा इनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना त्काल पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
