महुआ में 12 जुलाई को होगी ब्राह्मण महासभा का आयोजन।
*महुआ, वैशाली | रिपोर्ट: सुधीर मालाकार*
महावीर मंदिर प्रांगण में *ब्राह्मण महासभा की प्रखंड स्तरीय साधारण बैठक* संपन्न हुई। बैठक में *12 जुलाई 2026, दिन रविवार* को महुआ अनुमंडल स्तरीय *वृहद ब्राह्मण महासभा* के आयोजन का निर्णय लिया गया।
*बैठक के प्रमुख निर्णय:*
बैठक में प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन करने तथा *पूरे बिहार के ब्राह्मणों की जन संख्या की गिनती* स्वयं ब्राह्मण महासभा के सदस्यों द्वारा कराने का भी निर्णय लिया गया।
*पदाधिकारियों का चुनाव:*
अनुमंडल स्तरीय महासभा आयोजन का कार्य संभालने के लिए निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
– *संयोजक* – नंद किशोर झा
– *अध्यक्ष* – वैद्यनाथ मिश्र
– *कोषाध्यक्ष* – अभय मिश्र
– *स्वागत अध्यक्ष* – महुआ नगर पार्षद अभिषेक मिश्र उर्फ बंटी मिश्र
– *उपाध्यक्ष* – अभिषेक उपाध्याय
बैठक की अध्यक्षता *अनिल तिवारी* ने की।
*उपस्थित लोग:*
इस अवसर पर *रवि झा, दिनेश मिश्र, गुड्डू शुक्ला, मंटू तिवारी, रामानंद झा, अभिषेक झा, रविंद्र बाबा, अर्पण नंदा, सत्यम समीर, सानू सम्राट, राम कुमार शुक्ला, विनोद शुक्ला* सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
