शिक्षा

बीपीएससी में सफलता हासिल कर आरडीओ बनी रूपाली को किया सम्मानित

शेयर करें:

बीपीएससी में सफलता हासिल कर आरडीओ बनी रूपाली को किया सम्मानित

बीपीएससी में सफलता हासिल कर आरडीओ बनी रूपाली को सम्राट अशोक सेना के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को महुआ के मिर्जानगर स्थित एक सभा भवन पर की गई। जिसमें लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र, बुके और पुष्प गुच्छ देकर उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सम्राट अशोक सेना के संयोजक पंकज कुशवाहा ने दीपाली को आज की बहू और बेटियों के लिए प्रेरणा का श्रोत बताया।  उन्होंने कहा कि मिरजानगर निवासी शैलेश कुमार की पत्नी और राजेश्वर सिंह की बहू दीपाली ने ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यह सफलता हासिल कर आज के पीढियों को नया संदेश दी है। मौके पर महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती, डॉ अजय कुमार, डेयरी संचालक रंधीर कुमार, अनुपम कुमार, संदीप चंद्र, अरुण कुमारसिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज नारायण सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, वैद्यनाथ सिंह, दिलीप कुमार, उमेश सिंह, कार्तिक, सावन, भोला पासवान, अंशिका कुमारी, लालू, आलोक, मनीष आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन राघवेंद्र कुशवाहा ने किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें