शिशो में डॉ अंबेडकर एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ माता के हाथों हुआ उद्घाटन
जनाब शमसे आलम खान साहब पुर्व मुखिया शिशो पश्चिम पंचायत दरभंगा बिहार
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
शिशो डिह। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए शिशो पश्चिमी पंचायत में शिशो डीह साइन मंदिर के निकट डॉ अंबेडकर एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही
कोचिंग सेंटर का उद्घाटन संचालक की माता श्री के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। कोचिंग संचालक उद्घाटन के दौरान माता श्री ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की
समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों ने कोचिंग संचालक को बधाई दी वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कोचिंग सेंटर खुलने से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी। सभी ने सेंटर की सफलता और विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं
कोचिंग संचालक ने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख शंभू शाह शिशो पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया शमसे आलम खाँ, शिशो पुर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश दास सरपंच रामबाबू दास पप्पू ठाकुर पुर्व पंचायत समिति सदस्य श्री लक्ष्मी राम समाज सेवी मिथिलेश सहनी श्री शंकर सिंह सुमन यादव ललन यादव नंनद साह एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे शमसे आलम खां पूर्व मुखिया शिशो पश्चिमी पंचायत
