SDM पद पर चयनित फहद रईस को मुबारकबाद देने पहुंचे स्टार कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संस्थापक परवेज आलम
फुलवारी शरीफ परवेज आलम।
स्टार कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संस्थापक परवेज आलम ने एसडीएम पद हेतु चयनित फहद रईस से मुलाक़ात कर उन्हें इस कामयाबी पर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर स्टार कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संस्थापक परवेज आलम ने कहा कि फहद रईस की यह उपलब्धि नौजवानों के लिए प्रेरणादायक मिसाल है। मेहनत, लगन और काबिलियत के बल पर हासिल की गई यह सफलता पूरे समाज के लिए फ़ख्र और खुशी की बात है।
फहद ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मानसिक और आर्थिक रूप से मेरा साथ दिया और कभी पीछे हटने नहीं दिया।
