Uncategorized

अंजुमन तालीम -व-तरक्की चांदपुर फतह ने मैट्रिक और इंटर के उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को सम्मानित किया

शेयर करें:

अंजुमन तालीम -व-तरक्की चांदपुर फतह ने मैट्रिक और इंटर के उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को सम्मानित किया

 

वैशाली : अंजुमन तालीम-ल-तरक्की चांदपुर फतह पातेपुर वैशाली ने 8 जून, 2026 को सुबह 10 बजे उर्दू मिडिल स्कूल चांदपुर फतेह के कैंपस में साल 2026 में मैट्रिक और इंटर पास करने वाले चांदपुर फतेह के लगभग 70 छात्र छात्राओं को सम्मान प्रमाण पत्र और कप दे कर सम्मानित किया साथ ही, साल 2026 के मैट्रिक एग्जाम में बिहार टॉपर बनी बिहार की होनहार बेटी सबरीन परवीन को भी इस्लामी रेदा, गुलदस्ता,कप, सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया और सबरीन परवीन को अभी के स्टूडेंट्स के लिए एक मॉडल के तौर पर पेश किया गया और कहा गया कि साबरीन आप जैसे मामूली परिवार की स्टूडेंट हैं, जिन्होंने समाज और कौम का नाम रोशन करने का काम किया है। आपको उनसे सीखना चाहिए और भविष्य में आप भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर बिहार टॉपर बनने की कोशिश करनी चाहिए ज्ञात हो कि मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व मुखिया और वैशाली जिले के माइनॉरिटी सेल के प्रेसिडेंट मुस्तफा हसन ने की, जबकि संचालन डॉ. बद्र मोहम्मदी ने बड़ी शालीनता से किया। इस मौके पर चांदपुर फतह के श्री नियाज अहमद, फैयाज-उल-हक, फजले रब, इजहार अहमद, प्रधान शिक्षक इरशाद आलम, मुहम्मद जमाल, एम. अंजार-उल-हक, मुहम्मद फैयाज, मुदस्सिर महमूद, मुदबबिर महमूद, मुहम्मद कलीम, शमीम अहमद, अनवर-उल-हक, कवि और पत्रकार एजाज आदिल शाहपुरी, परमेश्वर रजक, राम सागर राम राजद नेता मुमताज अंसारी, मुहम्मद सलाम अंसारी, शिक्षक दीपक कुमार, इकराम-उल-हक, असरार-उल-हक, फिरोज अकरम, मुहम्मद अंसार आलम, वसीम फिरोज, राजेश कुमार, हाजी शौकत अली, कुर्बान अली, मुफ्ती मुहम्मद इफ्तिखार अहमद समेत सैकड़ों गणमान्य मेहमानों ने हिस्सा लिया और प्रोग्राम को सफल बनाया। मालूम हो कि प्रोग्राम की शुरुआत “बिहार गीत” के सामूहिक गायन से हुई। मेरी रफ़्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे। और अंत में राष्ट्रीय गीत जन गण मन के साथ सभा का समापन हुआ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें