शिक्षा

वैशाली में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 13 से 17 जुलाई तक 3 चरणों में होगी कार्यशाला ।

शेयर करें:

वैशाली में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 13 से 17 जुलाई तक 3 चरणों में होगी कार्यशाला ।


हाजीपुर (वैशाली)
32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत बिहार दिशानिर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वैशाली जिले में किया जाएगा। यह कार्यशाला 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक 3 चरणों में आयोजित होगी।
कार्यशाला का आयोजन डायट सभागार, हाजीपुर (वैशाली) में होगा। इसका मुख्य विषय “निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार” रखा गया है।
तारीख और स्थान:
– 13 जुलाई 2026 – स्थान: महनार
– 15 जुलाई 2026- स्थान: महुआ
– 17 जुलाई 2026- स्थान: हाजीपुर
कार्यशाला के 5 उपविषय:
1. अपशिष्ट प्रबंधन के लिए R5
2. ऊर्जा के लिए E4
3. वर्षा जल संचयन, उपयोग, पुनर्भरण एवं संरक्षण
4. भोजन, कृषि एवं स्वास्थ्य
5. निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान का अनुप्रयोग
इस कार्यशाला के स्थानीय आयोजक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजक समिति, रोहतास हैं। आयोजक साइंस फॉर सोसाइटी, बिहार है। इसमें राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार और बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना की सहभागिता रहेगी। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार द्वारा उत्प्रेरण एवं सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित कर सतत विकास के लिए नवाचार को बढ़ावा देना है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें