शिक्षा

गृष्मावकाश के बाद स्कूल में पहुंचे बच्चों को शिक्षकों ने किया स्वागत

शेयर करें:

गृष्मावकाश के बाद स्कूल में पहुंचे बच्चों को शिक्षकों ने किया स्वागत

गृष्माअवकाश के बाद सोमवार को खुले स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। स्कूल में बच्चों को पहुंचते ही उन्होंने पुष्प की वर्षा की, तिलक लगाए और माला पहनकर उन्हें वर्ग कक्ष में प्रवेश कराया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में प्रभारी अशर्फी दास के नेतृत्व में शिक्षक सुनील कुमार, विकास नारायण, ज्योति प्रसाद, संदीप, अनीशा, निशा, आराध्या, शाइस्ता, फरजमा, रेणु, शिक्षा समिति के सदस्यों ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया। उधर आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जा नगर में शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा, सुमन लता आदि के द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में सुजाता कुमारी, रूबी राय, विजय कुमार ने बच्चों का स्वागत किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत हुआ। फुलवरिया, कन्हौली, पहाड़पुर, गोरीगामा, नीलकंठपुर, गंगटी, नारायणपुर, सरसई, रामपुर, कड़ियों, परसोनिया, मिर्जानगर सहित विभिन्न स्कूलों में भी गृष्मावकाश के बाद पहुंचे बच्चों का स्वागत कर उनकी पढ़ाई के प्रति हौसला अफजाई की गई। बीते 31 मई से 24 दिनों बाद बंद पड़े वीरान स्कूलों में वर्ग 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पहुंचने पर एक बार फिर किलकारियां गूंजने के साथ चहल-पहल बढ़ गई है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें