शिक्षा

हाजीपुर डायट में शिक्षकों के लिए ‘एक्शन रिसर्च’ का 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

शेयर करें:

हाजीपुर डायट में शिक्षकों के लिए ‘एक्शन रिसर्च’ का 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

हाजीपुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दिग्घी में शिक्षकों के कौशल को नई धार देने वाला 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 1 जून से शुरू हो गया, जो 5 जून तक चलेगा।

उद्घाटन सत्र में डायट प्राचार्या डॉ. श्रुति, वरीय व्याख्याता डॉ. शशिकला निषाद और अन्य व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

“शिक्षण को परखो, सुधारो, बेहतर बनाओ”— यही मंत्र है इस प्रशिक्षण का। प्राचार्या डॉ. श्रुति ने कहा कि एक्शन रिसर्च मॉडल शिक्षकों को उनकी कक्षा की चुनौतियों को खुद पहचानकर, डेटा के आधार पर समाधान गढ़ने के लिए तैयार करेगा। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. शशिकला निषाद ने जोर दिया कि अब शिक्षक सिर्फ पढ़ाएंगे नहीं, बल्कि अपनी कक्षा पर शोध भी करेंगे।

पहले दिन की झलकियां:
– सुबह योग से हुई शुरुआत — आरपी मनीषा कुमारी ने अनुलोम-विलोम और प्राणायाम कराया।
– चेतना सत्र के बाद बैद्यनाथ यादव ने बताया: एक्शन रिसर्च का मकसद है शिक्षकों को अपनी पद्धति, बच्चों की भागीदारी और सीखने के नतीजों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करना।
– रेणु कुमारी ने सिखाया कि कैसे समस्या की पहचान, डेटा संग्रह और विश्लेषण कर कक्षा की दिक्कतों का हल निकाला जाए।

प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलजा गुप्ता और डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों की समस्या पहचानकर उसका निदान करेंगे।

प्रशिक्षण टीम में डॉ. जयश्री, डॉ. कंचन कुमार, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. अहमर जावेद, रेणु कुमारी, बैद्यनाथ यादव समेत कई व्याख्याता शामिल हैं। आईसीटी लैब संभाल रहे हैं शिवम, और प्रशिक्षण कक्ष की देखरेख दीपक कुमार कर रहे हैं।

प्रशिक्षु शिक्षक भी पीछे नहीं — उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने ‘त्रिभुज’ और ‘वास्तविक संख्याओं’ की समझ पर बात रखी। विकास सिंह, राजीव लोचन त्रिवेदी, राकेश कुमार, संजीव कुमार, कुमार कौशलेंद्र, रीचा, रंजीता कुमारी और सुमन कुमारी ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें