शिक्षा

रोहुहा में पुस्तकालय सह फिजिकल ट्रेनिंग केंद्र का हुआ उद्घाटन

शेयर करें:

रोहुहा में पुस्तकालय सह फिजिकल ट्रेनिंग केंद्र का हुआ उद्घाटन

ज्ञानोदय सामाजिक प्रवर्त्तन फाउंडेशन ,रोहुआ के द्वारा “ज्ञानोदय पुस्तकालय” और “फिजिकल ट्रेनिंग ” की शुरुआत की गई। फिजिकल ट्रेनिंग की शुरुआत गाँव के सेवानिवृत्त फौजियों के समूह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। बिहार पुलिस बल में नवचयनित रवि कुमार और कामिनी कुमारी के साथ-साथ सेवानिवृत्त फौजियों सत्यनारायण राय, रामप्रवेश राय,सुरेश राय, योगेंद्र राय,कृष्णदेव राय,चंदेश्वर ठाकुर सोनेलाल राय आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। हाई स्कूल रोहुआ के प्रांगण से की गई। 
ज्ञानोदय पुस्तकालय का शुभारंभ अस्थायी रूप से श्री देवेंद्र रायजी के निजी मकान,वार्ड संख्या 2 (रोहुआ) में शुरू की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल कुमार आर्य(बि. प्र.से.) सेवानिवृत्त,अपर सचिव, पर्यटन विभाग,बिहार ,श्री संजय कुमार राय(बि. प्र.से.), बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई, श्री संजय कुमार राय,शिक्षाविद तथा निदेशक,श्री रामशरण राय ग्रुप ऑफ कॉलेज,पानापुर मक्कनपुर, श्री सत्येंद्र कुमार यादव,वैज्ञानिक,भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ,मुम्बई और श्री बैद्यनाथ चौधरी, अध्यक्ष ,पशुपालक संघ के साथ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद राय,महासचिव श्री पिरणेंदु शेखर, कोषाध्यक्ष श्री रामश्रृंगार राय,सचिव श्री रामप्रवेश राय,उपाध्यक्ष सुखवेंद्र कुमार राय उर्फ नाथू राय,अतीस कुमार,उपेंद्र कुमार भारती, द्वारा फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य श्री हरिमोहन कुमार,निदेशक,डी. आर.डी, ए, शिवहर भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि फिजिकल ट्रेनिंग और पुस्तकालय में अध्ययन की सुविधा बिल्कुल निःशुल्क रहेगा। पुस्तकालय का समयावधि बच्चियों के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक तथा बच्चों के लिए अपराह्न 2 बजे से संध्या 6 बजे तक रहेगा। सुविधानुसार समयावधि में परिवर्तन किया जा सकेगा। पुस्तकालय में सभी प्रकार के जेनेरल एडुकेशन, प्रतियोगिता परीक्षा यथा नीट, JEE मेंस, सिपाही/दरोगा भर्ती,रेलवे,बैंकिंग,CTET, STET,शिक्षक भर्ती,सिविल सेवा परीक्षा आदि से संबंधित बुक के साथ साथ 5-6 अखबार द इंडियन एक्सप्रेस,द हिन्दू,जनसत्ता,हिंदुस्तान,दैनिक जागरण आदि तथा मैगजीन प्रतियोगिता दर्पण, किरण,मंथन स्पीडी,क्रोनिकल योजना,कुरुक्षेत्र,एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ आदि की भी व्यवस्था रहेगी।
इस तरह गांव के लोगों को दो बड़े सौगात दिये गए।इसमें फाउंडेशन के सदस्य चंद्र भूषण राय , शशि भूषण राय, राजीव कुमार ,अनीश कुमार,कुमोद कुमार,गुंजन कुमार,रोहित कुमार,उदय कुमार,प्रितेश कुमार,चंद्रमोहन कुमार,अनिल कुमार मेहरा ,रामप्रसाद राय उर्फ पारस जी, आदि का विशेष रूप से योगदान रहा।अपना निजी मकान निःशुल्क देने वाले श्री देवेन्द्र राय जी की लोगों ने काफी तारीफ किया।
सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों का मालार्पण करते हुए अंगवस्त्र और पौध गमला देकर सम्मानित किया गया। फिर गांव की बच्चियां सन्ध्या,अनुराधा,काजल,माही, नेहा,आकांक्षा आदि ने स्वागत गान से सभी आगंतुकों को स्वागत किया। फिर ऋतिका कुमारी,संध्या कुमारी,स्वेता कुमारी और प्रिया कुमारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार आर्य एवं वैज्ञानिक सत्येंद्र कुमार यादव द्वारा फाउंडेसन को 5-5 हजार का सहयोग राशि भी प्रदान करते हुए कहा गया कि पुस्तकालय एक ऐसा साधन है जहां विद्यार्थी अपने साधना से जीवन में सब कुछ ला सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने अपने बच्चे को नियमित रूप से पुस्तकालय भेजने का आह्वान किया। गांव के अभिभावक और बच्चे पुस्तकालय पाकर काफी खुश थे। इस अवसर पर ग्रामीण अशोक राय,बच्चा प्रसाद राय,बिंदेश्वर राय,सकल राय,उमेश राय आदि मौजूद थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें