शिक्षा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दिग्घी हाजीपुर में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

शेयर करें:

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दिग्घी हाजीपुर में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

 

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘एक्शन रिसर्च ‘पर आधारित शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज हाजीपुर के डायट में संपन्न हो गया । यह प्रशिक्षण 1 जून से प्रारंभ होकर 5 जून तक चला। प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत सभी प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्या डॉक्टर श्रुति ने कहा कि यह प्रशिक्षण एक्शन रिसर्च पर आधारित हैं। 5 दिनों के अंदर आपने जो कुछ भी सीखा है उसे अपने विद्यालयों में लागू करना है। वर्ग कक्ष में यदि कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान निकाल पाते हैं यही हमारा एक्शन रिसर्च है। प्रशिक्षण प्रभारी व वरीय व्याख्याता डॉक्टर शशिकला निषाद ने कहा कि शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधियां ,छात्रों की सहभागिता और सीखने के परिणामों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे आप विद्यालयों में चुनौतियों की पहचान कर ,उसका विश्लेषण करके समाधान कर पायेंगे। प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर शैलजा गुप्ता एवं डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके उद्देश्य की पूर्ति तभी हो पाएगी जब आप अपने विद्यालयों में इसका उपयोग करेंगे और हमें सीखने का परिणाम मिल पायेगा। व्याख्याताओं ने कहा कि आपने क्रियात्मक अनुसंधान, समस्या की पहचान, एक्शन रिसर्च विषय पर प्रस्तुति निर्माण तथा साहित्य की समीक्षा की बुनियादी समझ पर विस्तृत जानकारी हासिल की है,जिससे आपको अपने विद्यालयों में बच्चों की समस्या पहचान कर उसका समाधान करने में मदद मिलेगा । इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर श्रुति,वरीय व्याख्याता सह प्रशिक्षण प्रभारी डॉ शशिकला निषाद, प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर शैलजा गुप्ता एवं डॉ संजय कुमार , प्रशिक्षण देने वाले सभी व्याख्याता डॉक्टर जय श्री ,डॉक्टर कंचन कुमार , कुमारी अनुराधा ,डॉक्टर अनिता कुमारी , अहमर जावेद , रेणु कुमारी, बैद्यनाथ यादव ,योग शिक्षिका मनीषा कुमारी , शिवम कुमार एवं दीपक कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह, राजीव लोचन त्रिवेदी, विकास सिंह ,राकेश कुमार ,संजीव कुमार, कुमार कौशलेंद्र, रिचा ,रंजीता कुमारी ,सुमन कुमारी शाहिद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें