मुहर्रम को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक
मुहर्रम में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील।
महनार (वैशाली)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को महनार अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियां केवल स्वीकृत रूट पर ही जुलूस निकालें। बिना लाइसेंस किसी भी व्यक्ति अथवा समिति को अखाड़ा या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अवैध एवं धारदार हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।थानाध्यक्ष ने सभी लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जुलूस एवं अखाड़ों की गतिविधियों की ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी की निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पर्व व जुलूस को लेकर विशेष रूप से साफ़ सफाई बिजली, पानी मेडिकल टीम व्यवस्था मदन चौक पर किया जायेगा सभी अखाड़े वाले निर्धारित समय पर ताजिया जुलूस का पहलाम करें शान्ति पूर्वक ताजिया जुलूस निकाल कर कला का प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा बैठक के अंत में प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मोहर्रम की परंपराओं का सम्मान करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में बीडीओ महनार मुकेश कुमार, देसरी, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बीडीओ सीओ, थानाध्यक्ष , जेईई चिकित्सा पदाधिकारी महनार, स्वच्छता पदाधिकारी गौरव कुमार समाजसेवी ध्रुव कुमार सिंह, मनोज कुमार मेहता, मदन राय मो कलीम अशरफ, आबिद हुसैन, इम्तियाज अहसन,जया कामरान, गुलाम रब्बानी, आसिफ हुसैन, मो युसुफ, अब्दुल गफ्फार, इरशाद उर्फ सोनु , हरिशंकर पासवान, नसीम , सद्दाम, एहसान, समेत अन्य अखाड़े के खलीफा सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
