प्रतियोगी परीक्षा कुप्रबंधन, पेपर लीक, आसमान छूती फीस, महंगाई एवं बेरोज़गारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन
देसरी, 21.06.2026
युवाओं के भविष्य के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़, प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त कुप्रबंधन, बार-बार हो रहे पेपर लीक, बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने देसरी के कृष्णा चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद एक सभा पवन झा की अध्यक्षता एवं दिनेश कुमार राय के संचालन में की गई।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण देश और प्रदेश का युवा निराश और हताश है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव, पेपर लीक की घटनाएं तथा परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है।
मौके पर मौजूद चंदन झा एवं सिकंदर आलम ने कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। एक ओर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वही महिला नेत्री मधुबाला चौधरी ने कही कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. रुस्तम ने कहा कि सरकार युवाओं, छात्रों और आम जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रोजगार सृजन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और महंगाई पर नियंत्रण के बजाय सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।
सभा को मधुबाला चौधरी, मो. रुस्तम, संजीव कुमार यादव, मो. सलमान अहमद ने भी संबोधित किया। वही इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, गौतम कुमार यादव, दयानन्द पासवान, सोहन कुमार, मो. इरफान, मो. एजाज, प्रभात झा, अर्जुन मांझी, मो दिलशाद, मो. साबिर, काशीनाथ, उपेंद्र राय सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड वैशाली