महुआ के शेरपुर मानिकपुर में बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा का हुआ सम्मेलन में समाज के उत्थान पर चर्चा

बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा का सम्मेलन प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत की बहोरी विश्वकर्मा मंदिर पर हुआ। जिसमें इंटर और मैट्रिक में अब्बल आने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन की विस्तार और मजबूती के साथ समाज को उत्थान के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता जेपी सेनानी के चंद्रभूषण शर्मा और संचालन पूर्व मुखिया रामकृपाल ठाकुर ने किया। सम्मेलन में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल आने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोर्चा की ओर से बुके, शाल और डायरी देकर सम्मानित किया गया। यहां पर सम्मेलन में काफी संख्या में आए लोगों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह मोर्चा लोगों को मान सम्मान देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में लोहार समाज का काफी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने इस जाति को अनुसूचित जनजाति का लाभ देकर आगे बढ़ने का काम किया।
सम्मेलन में मोर्चा के इन लोगों की रही उपस्थित:
इस मौके पर राजकुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, नीलम शर्मा, पुष्पा रानी, मुकेश ठाकुर, मथुरा शर्मा, मोहन शर्मा, रमेश, राजा, गणेश, अशोक, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, ओमप्रकाश, उदेश, राजा शर्मा, राम ध्यान शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की।
