महनार एसडीओ ने स्कूल में गंदगी देख भड़के ,प्रधानाध्यापक से जवाब तलब
रिपोर्ट :अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली। महनार अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार शुक्रवार को काफी एक्शन मूड में नजर आये उन्होंने सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का अचानक मुआयना किया जहां विधालय का निज़ाम छात्र छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली इस दौरान विधालय परिसर में गंदगी देख कर भड़क उठे और सख्त नाराजगी का इजहार करते हुए प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया। उसके बाद चकफैज पंचायत में जीविका दीदियों संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और जमीन पर बैठकर जीविका दीदियों से संवाद कर राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली।
संवाद के दौरान एसडीओ ने जीविका दीदियों से राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने, नाम सुधारने तथा राशन कार्ड से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की गई। यहां के बाद सहदेई बुजुर्ग के विभिन्न दफ्तरों का मुआयना किया जहां कई पदाधिकारी व कर्मचारी गायब पाए गए इस मामले को संजीदगी से लेते हुए अफसर व कर्मचारी से जवाब तलब किया। एसडीओ के अचानक मुआयना से पदाधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने महनार हाजीपुर शाहराह के अम्बेडकर चौक के नजदीक पुलिया निर्माण के बाद सड़क किनारे पड़े मिट्टी का ढेर जमा रहने से जाम की समस्या बना देख कर उन्होंने सड़क से जमा मिट्टी को हटवाया जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और गाड़ी चालकों को परेशानी से निजात मिला । एसडीओ अंकित कुमार ने पिछले शुक्रवार को पदभार संभाला था उसके बाद से कार्य के प्रति संवेदनशील हुए। और अपने अंदाज में सरकारी कार्यों को निपटाने और जनता को मिलने वाली सुविधाओं व सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
