Uncategorized

70 वीं बीपीएससी में 274 वां स्थान प्राप्त कर अंकित कुमार ने जहानाबाद जिला का नाम रौशन किया

शेयर करें:

70 वीं बीपीएससी में 274 वां स्थान प्राप्त कर अंकित कुमार ने जहानाबाद जिला का नाम रौशन किया

जहानाबाद जिलांतर्गत मखदुमपुर प्रखंड के मकरपुर गांव के निवासी स्वर्गीय रजनीश शर्मा एवं श्रीमती सुनीता देवी के सुपुत्र अंकित कुमार ने 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में 274 वाँ स्थान प्राप्त कर जहानाबाद जिले का नाम रौशन किया है। अंकित कुमार को डीएसपी पद पर चयन किया गया है।

अंकित कुमार का जीवन बड़ा ही संघर्षमय रहा है। बचपन में ही उनके पिता की हत्या उग्रवादियों द्वारा कर दी गई थी। उसके बाद उनके चाचा नीरज कुमार ने उसे गाँव से बाहर गयाजी में पढ़ने की व्यवस्था की। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी अंकित कुमार ने कड़ी मेहनत कर गयाजी स्थित डी ए वी विद्यालय से 2018 में मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। इसके बाद गयाजी के ही मॉडर्न एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपने पहले ही प्रयास में जेईई की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर आई आई टी वाराणसी से अभियंत्रण स्नातक (इंजीनियरिंग स्नातक) की उपाधि 2024 में पूरा किया। इसके बाद नौकरी करने के लिए कई बड़े ऑफर आए लेकिन उसने ठुकरा दिया। वह संघ लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया।

‌ अंकित कुमार ने कठिन परिश्रम कर अपने पहले ही प्रयास में 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 274 वां स्थान प्राप्त कर डीएसपी के पद पर चयनित हुए। इस मुकाम तक पहुँचने में इसकी कड़ी मेहनत और चाचा नीरज कुमार एवं माता श्रीमती सुनीता देवी का संघर्ष व त्याग सराहनीय है।
अंकित ने कहा कि उसकी मंजिल यही नहीं है।उसे अपने देश, राज्य, परिवार और समाज के उत्थान के लिए कुछ बड़ा करने की है। स्वर्गीय पिताजी, माताजी एवं चाचाजी के सपनों को साकार करना है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें