Uncategorized

गोरौल के बेलवरघाट स्कूल में टीएलएम मेला का आयोजन, बच्चों ने बनाए गणित-विज्ञान के मॉड

शेयर करें:

गोरौल के बेलवरघाट स्कूल में टीएलएम मेला का आयोजन, बच्चों ने बनाए गणित-विज्ञान के मॉडल 

रिपोर्ट : राजू कुमार वैशाली 

 

गोरौल (वैशाली) | 26 जून 2026

गोरौल। प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। शिक्षकों के दिशा-निर्देश में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के टीएलएम का निर्माण किया। गणित एवं विज्ञान क्लब के द्वारा इस मेले का आयोजन किया गया।

गणित क्लब के नोडल शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने इसे बच्चों द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि टीएलएम सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाट सकता है। टीएलएम सक्रिय अधिगम, दृश्य सहभागिता और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देता है, जो आज की कक्षा के लिए आवश्यक तत्व है। इससे प्रत्येक छात्र, चाहे वह सक्षम हो या न हो, जटिल विषयों को आसानी से समझ सकता है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) का उपयोग तैयारी, निर्देश, अभ्यास और मूल्यांकन सहित सीखने की पूरी प्रक्रिया में किया जाता है। बच्चों ने विज्ञान एवं गणित के विभिन्न आयामों को टीएलएम के माध्यम से दर्शाया।

बच्चों ने गणितीय आकृति, बीजगणितीय सूत्र, वास्तविक संख्याओं का संख्या रेखा पर निरूपण करना, परिमेय और अपरिमेय की पहचान करना, जोड़ एवं घटाव मशीन, त्रिभुज एवं कोणों के प्रकार को टीएलएम के माध्यम से आसानी से समझाया। वहीं विज्ञान में आर्कमिडीज का सिद्धांत, विभिन्न प्रकार की गैस बनाने की प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण, बेकार पदार्थ से आवश्यक सामग्री तैयार कर प्रदर्शित किया।

प्रोजेक्ट आधारित इस कार्यक्रम को तैयार करने में गणित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह, अजीत कुमार निषाद, विज्ञान शिक्षिका सीमा कुमारी एवं आकृति कुमारी का अहम योगदान रहा।

निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर नैंसी प्रिया को इलेक्ट्रिक सर्किट द्वारा बीजगणितीय सूत्र के लिए प्रथम, 3D शेप के लिए राजलक्ष्मी को द्वितीय तथा कोण से संबंधित प्रोजेक्ट के लिए रोशनी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश कुमार, राहुल कुमार चौधरी, अब्दुल हक, राजीव चंद्र प्रसाद विशला, सुभद्रा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शिवानी, पिंटू कुमार, दिनेश कुमार, कुमार प्रभाकर एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें