उत्तम मास अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नारायणी में लगाई डुबकी

ज्येष्ठ उत्तम मास अमावस्या पर सोमवार को भारी संख्या में महुआ से श्रद्धालु हाजीपुर पहुंचे और नारायणी में डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने नारायणी की पूजा अर्चना कर घर परिवार के साथ समाज में शांति सद्भाव की कामना की।
नारायणी स्नान करने के लिए एक भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न गाड़ियों से निकलना शुरू हुआ। यहां श्रद्धालु ने बताया कि मलमास के समापन और झंडा उखड़ने पर नारायणी और गंगा स्नान करना शुभकारी माना गया है। अमावस्या को लेकर साधु-संत, ओझा-तांत्रिक, भगत भी नारायणी स्नान करने पहुंचे। उधर महिलाओं के लिए आस्था का प्रतीक हरौली बुढ़िया मैया में पूजन करने के लिए भीड़ रही। यहां पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ से अफरा तफरी का माहौल रहा। यह स्थान जिला के अलावा पड़ोसी जिला के महिला श्रद्धालुओं के लिए भक्ति को लेकर प्रसिद्ध है। वही बाबा बसावन भूइंया स्थान पानापुर लंगा में भी दूध चढ़ाने के लिए पशुपालक पहुंचे। महुआ से काफी संख्या में पशुपालक मृदंग के थाप पर गाते बजाते बाबा भूइंया दरबार पहुंचे और दूध चढ़ाया।
