Uncategorized

काली मंदिर की वर्षगांठ पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

शेयर करें:

काली मंदिर की वर्षगांठ पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा


अष्टयाम यज्ञ को लेकर 1051 महिलाओं ने की जलभरी, महुआ के चकमजाहिद शंकरपुर गांव में भक्ति परवान पर

प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत शंकरपुर में काली मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को लेकर गुरुवार को 1051 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया और लोगों में एकता, प्रेम, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया।
यह कलशयात्रा महुआ के वाया नदी तट कालीघाट से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। वहां से महिलाएं कुलदीप चौक, देव अस्पताल द्वार, बच्चन शर्मा स्मारक, गांधी स्मारक से होकर वाया नदी पुल होते होकर थाना चौक से देसरी रोड, पुराना बाजार होते हुए चकमजाहिद चौक पहुंचा। जहां से सभी श्रद्धालु ग्रामीण रास्ते से होकर शंकरपुर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां पर कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। कलश यात्रियों के साथ काफी संख्या में युवा वर्ग, किशोर-किशोरियां और अन्य श्रद्धालु देवी देवताओं की जयघोष करते चल रहे थे। करीब 12 किलोमीटर यात्रा तय करने के बावजूद कलश यात्रियों में उत्साह, उमंग और भक्ति चरम पर था। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसी के साथ यहां 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ भी शुरू हो गया। अष्टयाम यज्ञ में काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम का जाप गूंज रहा है। यज्ञ को लेकर गांव के लोगों में भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जोर-शोर से लगे हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें