Uncategorized

महुआ -पहाड़पुर सड़क पर पुलिया की टूटी रेलिंग, बाइक सवार कई बार गिरे

शेयर करें:

महुआ -पहाड़पुर सड़क पर पुलिया की टूटी रेलिंग, बाइक सवार कई बार गिरे

महुआ के मंगरू चौक से पहाड़पुर होते हुए कोआरी इमादपुर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है और उसमें घास-फूस उग आने से न सड़क का पता चलता है और न ही टूटी पुलिया का।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शनिवार को पुलिया की जर्जर स्थिति और घास-फूस को दिखाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाइक सवार यहां से नीचे गिरकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय रवि कुमार, प्रीतम झा, वर्षा झा, नीलू, कंचन, कोमल और बबीता ने बताया कि पुलिया के एक ओर टूटी रेलिंग है तो दूसरी ओर 30 से 40 फीट गहरी वाया नदी बहती है। सड़क भी काफी संकीर्ण है। बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं और नीचे गंदगी में उनका दम घुटने लगता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। उन्होंने बताया कि आगे बोअरिया में नहर पर पुल नहीं होने के कारण पुराने और संकीर्ण पुल पर भी आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की रेलिंग की अविलंब मरम्मत कराने और दुर्घटना से पहले समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें