Uncategorized

11 सूत्री मांगों को लेकर मधुबनी जिला परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ का 18 जून को समाहरणालय मधुबनी में एक दिवसीय धरना

शेयर करें:

11 सूत्री मांगों को लेकर मधुबनी जिला परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ का 18 जून को समाहरणालय मधुबनी में एक दिवसीय धरना

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

मधुबनी। परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ, जिला इकाई मधुबनी के बैनर तले जिले के नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों के समर्थन में दिनांक 18 जून 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल, (न्याय मंडप)थाना मोड़, समाहरणालय मधुबनी के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्री विकास कुमार ने बताया कि शिक्षकों के पिछले 4 माह का वेतन, अंतर वेतन, प्रोन्नति, EPF हस्तांतरण, 05 सितंबर 2019 के आंदोलन में कटी वेतन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिक्षकों की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। मजबूर होकर संघ ने लोकतांत्रिक तरीके से धरना देने का निर्णय लिया है।

धरना का विवरण:
– तिथि: 18 जून 2026, बुधवार
– समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
– स्थान: बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा स्थल, समाहरणालय परिसर, मधुबनी
– आयोजक: परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ, जिला इकाई मधुबनी
– संभावित भागीदारी: 400-500 शिक्षक/शिक्षिका

*👉शिक्षकों की प्रमुख 10 सूत्री मांगें:**
1. नियोजित शिक्षकों का ससमय वेतन भुगतान /

2. विशिष्ट शिक्षकों का अंतर वेतन भुगतान /

3. नियोजित /विशिष्ट शिक्षकों का प्रोनती का लाभ /

4. प्रधान शिक्षकों के विशिष्ट अवधि का वेतन निर्धारण एवम भुगतान /

5. विस्फी प्रखंडाधीन शिक्षकों के एक माह ±दो माह का डी. ए. वकाया भुगतान /

6.नियोजित शिक्षकों के ई. पी. एफ. ओ. अंशदान वकाया रहने भुगतान एवम उच्च स्तरीय जाँच /

7. एन. आई. ओ. एस. से डी. एल. एड. प्रशिक्षित शिक्षकों के वकाया अंतर वेतन का भुगतान किया जाय /

8. मृत शिक्षकों के आश्रितो की अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी मामलो का निष्पादन किया जाय एवम मृत रसोयियों का अनुदान राशि मुहैया कराया जाय /

9. दिनांक 05 सितम्बर 2019 को शिक्षक आंदोलन के दौरान कटौती कि गईं वेतन का भुगतान किया जाय /

10. प्रखंड एवम जिला स्तर पर के माध्यम से सभी कोटी के शिक्षकों का सेवा पुस्तिका संधारित किया जाय/

11. नियोजित एवम विशिष्ट शिक्षकों का भुगतान सुयोग्य संचिका पदाधिकारियों के द्वारा सुदृढ़ किया जाय/

१२ अप्रशिक्षित शिक्षकों को तिन साल से वेतन बंद है वेतन भुगतान और डी एल एड परिक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए

जिला महासचिव श्री रघुनाथ यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री कुमार पूजन ने कहा कि धरना पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से होगा। एवम इस कार्यक्रम मे जिला इकाई से रंजन कुमार, विवेकानंद विकल, कपिल कुमार, श्याम कुमार, अनिल पासवान, प्रमोद कुमार रॉय, अरुण पासवान, दिनेश कुमार राम, मनोज चौधरी, भागीरथ ठाकुर, चंदन कुमार, रणधीर कुमार यादव, प्रमोद कुमार, सभी सदस्यों ने अपना अपना पक्ष मज़बूती से रखा तथा जिला प्रशासन से मांग है कि धरना स्थल पर पेयजल एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

संघ ने जिले के सभी नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों से धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
*श्री विकास कुमार*
*(जिला अध्यक्ष)*
*परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ, मधुबनी*
*(मो.-:- 9430995481)*

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें