Uncategorized

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, वैशाली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शेयर करें:

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, वैशाली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


रिपोर्ट: सुधीर मालाकार

हाजीपुर (वैशाली )
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद वैशाली जिले में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खबर आते ही जिले भर में जश्न का माहौल बन गया।
जन सुराज के वैशाली जिला कार्यालय और विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटीं। “जन सुराज जिंदाबाद” और “प्रशांत किशोर जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
जन सुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मालाकार ने कहा कि _”बांकीपुर की जीत जन सुराज की विचारधारा की जीत है। यह जनता की जीत है जो अब बदलाव चाहती है। कर्पूरी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ठाकुर ने कि वैशाली की जनता ने भी ठान लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को मजबूत किया जाएगा।”_
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस तरह बिना किसी राजनीतिक परिवार और धनबल के चुनाव लड़ा और जनता का विश्वास जीता, वह बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर बांकीपुर की जनता को बधाई दी है। बधाई देने वालों में महामंत्री हरिनंदन राय , प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी अवधेश पासवान ,पूर्व महिला अध्यक्ष संजू देवी ,युवा नेता धनंजय कुमार सिंह,इंद्रजीत प्रधान ,पिंकी विप्लवि,हरदेव सिंह, अविनाश कुमार,राज कुमार सहनी, विनय झा , एहसान अली,चंद्रदेव सिंह ,राम नारायण सिंह,सहित दर्जनों नेता शामिल है।
जन सुराज नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की यह जीत पूरे बिहार के लिए संदेश है कि अब जनता जाति और परिवार की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और शिक्षा की राजनीति को चुन रही है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वैशाली में भी जन सुराज को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें