वैशाली में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने किया ध्वजारोहण।

हाजीपुर (वैशाली)
80 वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह वैशाली जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हाजीपुर स्थित अक्षयबट राय स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। वैशाली जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह, एसपी शुभांक मिश्रा, स्थानीय विधायक अवधेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महुआ अनुमंडल में भी उल्लास
महुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में 80वां स्वतंत्रता दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया।
मुख्य समारोह महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां अनुमंडल अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर महुआ एसडीपीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
– महुआ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख, बीस सूत्री कार्यालय में योजना कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष और महुआ थाना में थाना अध्यक्ष द्वारा झंडातोलन किया गया।
– सिंघाड़ा ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में निदेशक अजीत कुमार, संत जोसेफ स्कूल में सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
– सिंघाड़ा एन महाविद्यालय में प्राचार्य, सुरतपुर आदर्श पब्लिक स्कूल में निदेशक शंकर कुमार और महुआ गुरुकुल में निदेशक मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
– बरहर चौक स्थित कोचिंग संस्थान में जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ने झंडा फहराया।
– ओस्ती हरपुर पंचायत में सरपंच श्रीकांत पासवान ने ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया।
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पहाड़पुर तोई, अंधराबर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह और नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रभुनाथ सिंह ने झंडातोलन किया। इस मौके पर प्रो. विकेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपने पार्टी कार्यालयों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
“जय हिंद! वंदे मातरम!” के नारों से पूरा वैशाली गूंज उठा।
