Uncategorized

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

शेयर करें:

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन
महुआ में ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के द्वारा प्रदर्शन के पूर्व निकाला गया विरोध मार्च

दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को यहां ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन और एसयूसीआई के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन निकालकर केंद्र सरकार का पुतला पका गया। यह प्रदर्शन यहां पार्टी कार्यालय फूदेनी चौक से निकलकर विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां पर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नालेबाजी की गई।


यह प्रदर्शन संगठन के ब्रह्मानंद राम, रवि रंजन कुमार और ललित कुमार घोष के नेतृत्व में निकल गया। जिसमें विनय कुमार, विक्की कुमार, विपिन कुमार, राम पुकार राय, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, इंद्रदेव राय, मुमताज, कृष कुमार, सुधीर कुमार, सुजल कुमार राय आदि शामिल हुए। यह प्रदर्शन महुआ के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां पर सरकार को छात्र और किसान विरोधी बताते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वही केंद्र सरकार का पुतला पुकार जमकर विरोध किया गया। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए ललित कुमार घोष ने कहा कि देश की 80 प्रतिशत आबादी किसानों का है, फिर भी यहां किसानों को कोई तरजीह नहीं दी जा रही है। छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए जन विरोधी बताया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें