Uncategorized

महुआ के भदवास पंचायत भवन पर लगे भू अर्जन शिविर में पहुंचे डीएम

शेयर करें:

महुआ के भदवास पंचायत भवन पर लगे भू अर्जन शिविर में पहुंचे डीएम

अनुमंडल के बहसी क्षेत्र में लगने वाले इंडस्ट्री निर्माण को लेकर भू अर्जन का कार्य शुरू, तीन पंचायत के लिए लगाए गए शिविर में किसानों को दी गई विभिन्न जानकारी

यहां बहसी इलाके में इंडस्ट्री निर्माण को लेकर भू अर्जन का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान बुधवार को महुआ प्रखंड की भदवास पंचायत भवन पर भू अर्जन शिविर लगाकर तीन पंचायतों के किसानों को विभिन्न जानकारी दी गई। शिविर में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी भी उपस्थित होकर किसानों को भूमि की मिलने वाली मुआवजा और नियम कानून की जानकारी दी।

 
यहां लगाए गए सर में पहुंची जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि इंडस्ट्री निर्माण को लेकर भू अर्जन का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर भदवास पंचायत में करीब 90 किसानों की 49.43 एकड़, लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के रामपुर गांव के 100 से अधिक किसानों के 55.68 एकड़ तथा ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के 109 किसानों के 24.47 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जानी है। जिसको लेकर शिविर लगाए गए। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभी जब तक सारी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है। विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों की भूमि अर्जित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को भूमि का मुआवजा नियत समय पर मिलेगी। सिविल में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव वर्णवाल, भू अर्जन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी, मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अजय राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां शिविर का संचालन संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के प्रभारी अजीत कुमार पप्पू ने किया। जिला पदाधिकारी को पंचायत की महिला मुखिया सविता देवी ने बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यहां के लोग काफी सहयोगी हैं। यहां पर 6 किसानों को भू अर्जन का रुपए दिया गया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें